Advertisement Carousel

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य एवं औषधि विभाग की सख्ती, शहरभर में ताबड़तोड़ जांच


रायपुर:
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर में कॉस्मेटिक दुकानों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बंजारी रोड, गोल बाजार सहित कई प्रमुख इलाकों में व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है।


जांच के दौरान अधिकारियों ने एक्सपायरी प्रोडक्ट, बिलिंग सिस्टम और उत्पादों के लेबल की बारीकी से पड़ताल की। कई दुकानों में दस्तावेजों की भी जांच की गई, जहां नियमों के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।


कार्रवाई के तहत जय गुरुदेव स्टोर्स को विशेष रूप से आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।


विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!