Advertisement Carousel

आईपीएल बंद करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट वायरल


रायपुर/नई दिल्ली। देश में ईंधन बचत और सट्टेबाजी को मुद्दा बनाते हुए सोशल media पर आईपीएल को बंद करने की मांग उठी है। एक वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री Narendra Modi और @PMOIndia को टैग करते हुए कहा गया है कि आईपीएल को तुरंत बंद किया जाए ताकि स्टेडियम आने-जाने में होने वाली ईंधन खपत रुके और विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी बंद हो सके।


पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी बढ़ती है और कई लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। साथ ही संघ कार्यकर्ताओं के भी सट्टेबाजी से जुड़ने का उल्लेख किया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक व खेल प्रेमियों के बीच बहस छिड़ गई है।


हालांकि आईपीएल या केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!