Advertisement Carousel

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी, जारी हुआ नियुक्ति आदेश, UPSC पैनल की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी


रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से आदेश जारी किया गया।


जारी आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम, जो वर्तमान में प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे, अब नियमित रूप से छत्तीसगढ़ पुलिस बल प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर की गई है।


आदेश में उल्लेख किया गया है कि उन्हें पुलिस महानिदेशक पद पर पदस्थ करते हुए वेतन मैट्रिक्स लेवल-17 के तहत 2 लाख 25 हजार रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा। शासन ने उनके पदभार ग्रहण की प्रभावशीलता 5 फरवरी 2025 से मान्य की है।


राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर नई दिशा और रणनीतिक बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!