Advertisement Carousel

राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फर्जी रक्षा मंत्रालय आईडी और जाली दस्तावेजों के सहारे ठगी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में


कांकेर, संवाददाता। कांकेर पुलिस ने ‘राम दरबार’ अंकित दुर्लभ सिक्के को विदेश में ऊंचे दामों में बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी।


पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को यह लालच देते थे कि उनके पास मौजूद ‘राम दरबार’ सिक्का विदेशों में लाखों-करोड़ों रुपये में बिक सकता है। इसी बहाने वे विभिन्न प्रक्रिया और दस्तावेजी कार्रवाई के नाम पर रकम वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रक्षा मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) के फर्जी परिचय पत्र, जाली दस्तावेज, एक कार तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतते थे और ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अन्य लोगों को भी इसी तरह का शिकार बनाया है या नहीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दुर्लभ सिक्कों या पुरानी वस्तुओं को विदेश में ऊंची कीमत पर बेचने के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी लालच में न आएं और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!