Advertisement Carousel

ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारी निलंबित


शराब बिक्री में ओवर रेटिंग की शिकायतों पर 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा का सख्त एक्शन


रायपुर
छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए चार आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


इसके साथ ही आठ आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार शराब बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।


आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा द्वारा जारी आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मामले की विस्तृत जांच भी जारी है और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

error: Content is protected !!