Advertisement Carousel

नौगई तिहरे हत्याकांड का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 9 नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त में



MCB के खड़गवां इलाके से पकड़ा गया गौरव त्रिपाठी, पुलिस ने पूरी की बड़ी कार्रवाई

कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का नौवां और अंतिम नामजद आरोपी गौरव त्रिपाठी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।


गौरतलब है कि सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत खनन विवाद को लेकर हुए जघन्य हत्याकांड में भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।


पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार अन्य आरोपियों ने मनेन्द्रगढ़ कोतवाली में सरेंडर किया था। अब गौरव त्रिपाठी की गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी 9 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!