Advertisement Carousel

उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल भाजपा से निष्कासित, पिता पर भी कार्रवाई


सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उनके पिता अशोक अग्रवाल पर भी संगठन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा निष्कासन आदेश जारी किया गया है।


जानकारी के अनुसार, शिवनंदनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल ने मतदान के दौरान स्वयं ही गलत तरीके से मतदान कर दिया था, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश भाजपा संगठन ने दोनों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!