सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
रायपुर। राज्य सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों में लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. श्रीमती ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग में रामलाल चौहान को सदस्य तथा वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दयावंत धर बांधे, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर किशोर महानंद की नियुक्ति की गई है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और गौ सेवा आयोग सहित कई संस्थाओं में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियां की हैं।



