सरल भाषा में यूसीसी के प्रावधानों पर पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव
रायपुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की सुविधा और यूसीसी के प्रावधानों की बेहतर समझ के लिए सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से प्रदेश के आम नागरिक यूसीसी के विभिन्न पहलुओं और प्रावधानों को आसानी से समझ सकेंगे।
यूसीसी समिति ने प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से ड्राफ्ट को लेकर सुझाव और विचार आमंत्रित किए हैं। नागरिक अपने सुझाव ई-मेल [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके अलावा समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल ucc.cgstate.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं।
लिखित सुझाव डाक या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति, कमरा नंबर-202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़-492001 पर जमा किए जा सकते हैं। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सुझाव देने की अपील की है, ताकि यूसीसी के ड्राफ्ट को तैयार करने में विभिन्न वर्गों के विचारों को शामिल किया जा सके।
