Advertisement Carousel

सोशल मीडिया पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से गाली-गलौज, केस दर्ज

रायपुर। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सामाजिक नेता उमेश बघेल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित अकाउंट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!