Advertisement Carousel

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम को दिया मार्गदर्शन


रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संगठन के डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।


नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को संगठनात्मक संवाद का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।


बैठक में सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के, निवर्तमान राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-संयोजक प्रीति गांधी, शिवानन्द द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सहित सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!