मुख्यमंत्री निवास में आम नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद, अधिकारियों को देंगे निराकरण के निर्देश
रायपुर, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री संबंधित मामलों पर अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
