Advertisement Carousel

गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। गुरु बालदास के परिवार का छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रभाव रहा है। ऐसे में परिवार के सदस्य के कांग्रेस में जाने से आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को सतनामी समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है। वहीं, यह घटनाक्रम प्रदेश की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच सामाजिक समीकरणों को लेकर चल रही राजनीतिक कवायद के बीच सामने आया है।

ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि ढाल दास की सक्रियता कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति में किस तरह दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!