Advertisement Carousel

पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाने वाले आरोपी की तलाश, उपचार के दौरान मौत

Business concept.

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में युवती को पेट्रोल डालकर आग लगाने के सनसनीखेज मामले में इलाज के दौरान पीड़िता राजकुमारी साहू की मौत हो गई। वह घटना में 60 फीसदी से अधिक झुलस गई थी और गंभीर हालत में अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वीरू धीवर पर राजकुमारी साहू के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से आरोपी वीरू धीवर फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और आरोपी की लोकेशन तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पहले हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पीड़िता की मौत के बाद प्रकरण में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!