Advertisement Carousel

महिला श्रम भागीदारी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, सरगुजा देश में चौथे स्थान पर

रायपुर और सरगुजा ने महिला श्रम बल भागीदारी के क्षेत्र में देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार, महिला LFPR में सरगुजा देश में चौथे स्थान पर है। वहीं रायपुर देश की राजधानियों में LFPR और WPR, दोनों में तीसरे स्थान पर रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आर्थिक प्रगति में लगातार मजबूत भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलें और वे अपने हुनर व सामर्थ्य के बल पर आत्मनिर्भर बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!