Advertisement Carousel

वेयरहाउस में BA छात्रा से गैंगरेप का आरोप, संचालकों पर धमकी देने का भी केस

ग्वालियर, 22 सितंबर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में काम करने वाली BA प्रथम वर्ष की छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि 17 सितंबर की शाम काम खत्म होने के बाद वेयरहाउस संचालकों ने उसे यह कहकर रोक लिया कि काम ज्यादा है। अन्य कर्मचारियों के चले जाने के बाद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रही। छात्रा के व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी घटना बताई।

इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा के खिलाफ गैंगरेप तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!