रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं मध्यप्रदेश में भी प्रभारी और सह प्रभारी बदले गए हैं। डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब कुमार देव को मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सतीश उपाध्याय की जगह रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के साथ प्रदेश स्तर पर संगठन और पार्टी नेतृत्व के बीच समन्वय की जिम्मेदारी भी नए प्रभारियों के पास होगी।
