Advertisement Carousel

कांग्रेस पहले अपना घर संभाले, फिर दूसरों पर सवाल उठाए : सीएम साय

कथनी-करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने बार-बार नकारा : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरों के संगठन में झांकने से पहले अपने घर की खींचतान और अंतर्कलह पर ध्यान देना चाहिए। पत्रकारों से चर्चा में भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर सीएम साय ने कहा कि पंजाब में प्रभारी रहते हुए भी उनका विरोध सामने आया और अब असम में प्रभारी बनने के बाद भी विरोध की स्थिति दिखाई दे रही है। ऐसे में कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उसके नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और अपमान का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। यही वजह है कि जनता का कांग्रेस से विश्वास लगातार उठता गया।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पांच साल के शासन को जनता ने देखा और विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब केवल भाषण और वादे नहीं, बल्कि काम और परिणाम देखकर फैसला करती है।

उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने से पहले पार्टी को अपने संगठन में चल रहे विरोध, असंतोष और अंतर्कलह का समाधान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!