दिल्ली पुलिस पर पानी का 232 करोड़ बकाया, नोटिस जारी

दिल्ली / नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली पुलिस को पानी का 232 करोड़ रुपए का बिल नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया है।

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। बता दें कि संजय कुमार द्वारा लगाई आरटीआई में खुलासा हुआ था कि दिल्ली पुलिस ने सालों से पानी का बिल जमा नहीं किया है। दिल्ली प‌ुलिस पर बकाया राशि लगभग 232 करोड़ रुपए बताई गई है।
इस खुलासे के बाद संजय कुमार द्वारा एनजीटी में याचिका दाखिल कर मामले में सुनवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार अमर कालोनी और श्रीनिवास पुरी प‌ुलिस स्टेशन का बकाया पानी का बिल 26.26 करोड़ है। कालकाजी पुलिस स्टेशन पर 1.14 करोड़ का बिल बकाया है।

error: Content is protected !!