Advertisement Carousel

अब खास रंग से पहचाने जाएंगे प्रदूषण फैलाने वाली फैक्‍ट्रियां, लाल – सफेद रंग से होगी पहचान

रायपुर /विदेशों की तर्ज पर अब छत्‍तीसगढ़ में भी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की पहचान लाल रंग से होगी, इसके अलावा प्रदूषण मुक्त रहने वाले उद्योगों की पहचान सफेद रंग से की जाएगी, केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने ऐसे 6475 उद्योगों की वर्गीकृत श्रेणी के लिए सूचीबद्ध किया गया है, इसमें बड़े और छोटे दोनों उद्योग शामिल रहेंगे.
देश के प्रमुख शहर तेजी से प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं लिहाजा, शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी राज्य सरकारों को अपने प्रदेश के प्रदूषित शहरों की स्टडी कर उन्हें प्रदूषण मुक्त करने का निर्देश जारी किया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाले 10 प्रमुख शहरों में पहले ही शुमार है. इसके अलावा कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, चांपा-जांजगीर, जगदलपुर जैसे शहरों में भी तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है.
अब प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने भी अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं. लेकिन अगर जल्द से जल्द से प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब लोगों को प्रदेश में सास लेने के लिए अलग से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा.

error: Content is protected !!