दिल्ली। सूचना का अधिकार आम लोगों के लिए एक हथियार की तरह है जिससे सरकार आम लोगों के प्रति जवाबदेह होती है। लेकिन कई बार लोग इस अधिकार का गलत उपयोग भी कर लेते हैं। आरटीआई के जरिए लोग ऐसी सूचनाएं मांग बैठते हैं जिसका कोई सिर पैर नहीं होता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हाल ही में गृह मंत्रालय से एक ऐसी ही जानकारी मांगी कई जिसे पढकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
एक युवक ने गृह मंत्रालय से आरटीआई के जरिए पूछा है कि अगर एलिंयस देश पर हमला कर दें तो उनसे निपटने के लिए भारत की क्या तैयारियां हैं। सरकार ने इसके लिए क्या योजनाएं बनाई हैं। साथ ही यह भी पूछा गया कि एलियंस से निपटने के लिए हमारे पास कौन कौन से संसाधन हैं। क्या इस जंग में हम विल स्मिथ के बिना जीत हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि विल स्मिथ हॉलीवुड के अभिनेता हैं, जिन्होनें एलियंस पर आधारित एक फिल्म में काम किया है।
इस आरटीआई की कॉपी गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने ट्वीट की है। तस्वीर के साथ रिजिजू ने ट्विट कर लिखा कि मांगी गई जानकारी का विषय बेहद साइंटिफिक है। इस तरह की आरटीआई ऑफिस स्टाफ का कीमती वक्त खराब करती हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोग इसी तरह की मजाकियां जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांग चुके हैं। एक शख्स ने तो यहां तक पूछ लिया कि प्रधानमंत्री के सामने किस तरह के अंडरगार्मेंट्स पहनना चाहिए।
RTI के जरिए पूछा की एलिंयस देश पर हमला कर दें तो उनसे निपटने के लिए क्या तैयारियां हैं ?
