कोरिया / चिरमिरी / चिरमिरी के नगर पालिक निगम परिषद् में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई | जिसमें वित्तीय समावेशन के अंतर्गत जिले के समस्त बैंको द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर आगामी दिनाँक 15.09.2016 से 31.10.2016 तक अपने ग्राहकों को निम्न सुविधाये विशेष कैम्प द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस बात की महापौर के डोमरु रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया। जिसमें मुख्य रूप से उपलब्ध सुविधायें जैसे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सीडिंग (सरकारी योजना का लाभ सीधे खाते में जमा होने तथा सुचना मोबाइल में प्राप्त करने हेतु) पिन वितरण एवं रुपए कार्ड एक्टिवेशन आधार एनलोरमेंट, परिवेदन निवारण एवं वित्तीय परामर्श, कैम्प 01 में उल्लेखित समस्त सुविधाओं के साथ प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा स्टेण्ड अप इंडिया योजना के सम्बन्ध में उचित मार्गदर्शन तथा आवेदन संबंधी जानकारी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दिनांक 21.10.2016 को नगरपालिक निगम चिरमिरी के सभागार में आयोजित होंगे।
बैठक में निगम महापौर के डोमरु रेड्डी ने इस बात की जानकारी दी, इस दौरान सफ़ाई प्रभारी उमेश तिवारी, एमआईसी पार्षद विजय चक्रवर्ती, नीलांचल रावल व अन्य मौजूद रहे |
