Advertisement Carousel

आवश्यकता पढने पर बस्तर वापस भेजे जाएंगें कल्लूरी – गृह मंत्री पैकरा

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर आदिवासी कंवर समाज की वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राम सेवक पैकरा ने पत्रकारों से ऐसा कुछ कहा जो राजनीती गलियारों में उथल – पुथल मचाने के लिए काफी था, उन्होने मीडिया से रूबरू हो कर एक बड़ा बयान दिया की एस आर कल्लूरी आईजी को आवश्यकता पढने पर बस्तर वापस भेजा जायेगा। जिसके बाद इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है।   

उन्होने कहाँ सरकार की व्यवस्था है सरकार समय समय पर परिवर्तन करते रहती है चाहे वो कोई भी अधिकारी हो, कल्लूरी ने बस्तर में बहुत अच्छा काम किया है उनका स्वास्थ अच्छा नही चल रहा था इस कारण छुट्टी भी लिया था उन्होंने, वहाँ पर इनके ऊपर कई आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे मानव अधिकार का हनन हो रहा है इस तरह की बाते सामने आई थी हमने कहाँ था इसका सम्मान किया जायेगा और इस दिशा में भी हम लोगो ने तय किया कि वातावरण कहीं अच्छा नही है तो उनको चेंज कर के किसी को भी किया जा सकता है।

error: Content is protected !!