पेंड्रा / पेंड्राथाना क्षेत्र में 24 घंटेमें उठाईगिरी की दो बड़ी वारदात से सनसनी फैल गयी है।
पहली घटना कल दोपहर की है जब सुराजी चाल में रहने वाला अभिषेक मिश्रा पेंड्रा के एसबीआई बैक से 1 लाख 14 हजार रुपया निकालकर अपने घर पहुचा और घर के अदंर कुछ काम से गया और दो मिनट बाद जैसे ही बाहर निकला उसकी स्कूटी का लॉक तोड़कर 1 लाख 14 हजार रुपया अज्ञात लोगों ने पार कर दिया तो वही दुसरी घटना और की है जब पेंड्रा थानाक्षेत्र के कुदरी गांव में रहने वाले शिक्षक प्रकाश सोनवानी अपने घर से 3 लाख 40 हजार रुपया लेकर व्यापारियों और साहूकारों को देने के लिये मोटर सायकल से पेंड्रा तो पैसा एक झोले में डालकर अपनी मोटरसायकल की डिक्की में रखकर आये पहले वे दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिये रुके फिर राय पेंट्रोल पंप में पेंट्रोल भरवाकर बस स्टेन्ड पहुचे और पानी पीने तुलसी स्वीट्स गये वापस आये तो उनकी नजर अपनी गाड़ी की डिक्की में गयी गाड़ी की डिक्की टुटी हुयी है और डिक्की में रखे तीन लाख चालीस हजार रुपया गायब है।दोनो ही मामले में पैसा गाड़ी कि डिक्की में था घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी पुलिस नरेन्द्र बेंताल और पेंड्रा थाना प्रभारी इश्लाख खलखो दलबल के साथ मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरुकर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। पुलिस उठाईगिरी के मामले में बाहरी गिरोह के इलाके में सक्रिय होने की भी बात कर रही है।वही स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले बैंको से होने वाले लेनदेन पर भी नजर बना कर रहते है और उसके बाद रैकी कर इस तरह की वारदात को अंजाम देते है।वही लोगो की माने तो इलाके के सरकारी और निजी बैकों में दलाल सक्रिय है और इन दलालों का सुबह बैक खुलने और शाम को बैक बंद होने तक इन लोगों का बैंक में आना जाना रहता है यहां तक की बैक के कैश काउन्टर में भी ये बेरोक टोक आते जाते रहते है कही ना कही इन लोगों को जानकारी रहती है की कौन व्यक्ति कितना पैसा बैक से निकाल रहा है और कौन कितने रुपयों का चैक कैश करवाने के लिये बैक आया हुआ है जिससे बैक की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सवालिया निशान उठ रहे है।