Advertisement Carousel

तेजपुर से उड़ा भारतीय वायुसेना का युद्धक विमान सुखोई-30 चीन बॉर्डर के पास लापता

नई दिल्ली / भारतीय वायुसेना का युद्धक विमान सुखोई-30 उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद चीन बॉर्डर के पास लापता हो गया है, इसमें दो पायलट सवार थे।

            एक निजी चैनल व भारतीय वायुसेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर असम के तेजपुर से सुखोई-30 ने उड़ान भरी थी।  विमान अपने नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, जब इसका संपर्क राडार से टूट गया।   तेजपुर से 60 किलोमीटर उत्तर की तरफ पहुंचने के साथ ही विमान का राडार से संपर्क टूट गया। खबर लिखे जाने तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने या और कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है।

 
error: Content is protected !!