कोरिया / रात्रि गश्त के दौरान मनेन्द्रगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, लगभग एक लाख साठ हजार की अवैध शराब और सुरिंदर सिंह सलूजा होटल ग्रीनपार्क के मालिक सहित तीन कर्मचारी
पुलिस हिरासत में है, शराब परिवहन में लगे लगभग 12 लाख रुपए कीमत की कार भी जप्त की गई है।
मामले का खुलासा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया की अलग – अलग दो स्थानों से भारी मात्रा मे लाखो के शराब पकड़ाई है जिसमें सुरिंदर सिंह सलूजा होटल ग्रीनपार्क के मालिक सहित तीन कर्मचारी व दूसरे मामले में गुरुबक्स सिंह, अशोक मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया किया है । मामले में लगभग 1 लाख 58 हजार रूपये की शराब सहित शराब परिवहन में लगे लगभग 12 लाख रुपए कीमत की कार भी जप्त की गई है।

