Advertisement Carousel

चिरमिरी के 40 वार्डो में किया जा रहा है फागिंग मशीनों के माध्यम से लार्वाहिट, मैलाथियांन का छिड़काव

चिरमिरी / चिरमिरी महापौर के.डोमरू रेड्डी ने वर्षा ऋतू को ध्यान में रखते हुए उनसे होने वाली बीमारियों के रोकथाम हेतु फागिंग मशीन के माध्यम से वार्डो में छिड़काव करने को आदेशित किया था जिसपर निगम निगम के स्वछता प्रभारी ने आदेश का पालन करते हुए नगरपालिक निगम के 40 वार्डो में से वार्ड क्रमांक 01 से 06 तक के वार्डो में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैकुण्ठपुर के मार्गदर्शन में वाहन चलित फागिंग मशीन में आउट डोर फागिंग का कार्य वार्डो व जोन में फागिंग मशीन के माध्यम से लार्वा हिट, मैलाथियांन का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। इस छिड़काव से अनेको प्रकार की बीमारियो को रोका जा सकता है। इस कार्य में निगम के सफाई कर्मचारी व जोन प्रभारियों का महत्व पूर्ण योगदान हो रहा है।
error: Content is protected !!