Advertisement Carousel

प्रभारी महापौर विजय ने किया लगभग 13 लाख के लागत का आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन

चिरमिरी / वार्ड क्रमांक 02 एवं 03 में वर्षो से आँगनबाड़ी भवन का आभाव होने के कारण आँगनबाड़ी में कार्यरत कार्यकर्ता बच्चों को विगत कई वर्षो से  किराए के माकन में शिक्षा ग्रहण कराती चली आ रही थीं जंहा ना तो बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त जगह थी और ना ही किसी प्रकार की संसाधन की व्यवस्था। महापौर के. डोमरू रेड्डी ने वार्डो दौर कर कई वार्डो का निरक्षण करते हुए सभी वार्डो में आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए प्रयासरत थे और उनका यह प्रयास रंग लाया और कई वार्डो में भवन निर्माण कार्य पूर्ण होकर संचालित भी हो चुके हैं।
          इसी दौरे में आज वार्ड क्रमांक 02 एवं 03 में भी 6.45 लाख के लागत से दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर के. डोमरू रेड्डी के निर्देशानुसार प्रभारी महापौर विजय चक्रवर्ती के द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर सभापति कीर्तिवासो, एमआईसी सदस्य राजतदत्ता, रज्जाक खान, मनोज भोय, ओमप्रकाश कश्यप, नीलांचल रावल, रामदेव मिंज उपअभियंता अशोक सिंह, विनोद प्रजापति, लक्की सिंह, राजेश सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजु सिंह पैकरा, नीतू राठिया, पूर्णिमा चौहान सहित वार्डवासी भी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!