Advertisement Carousel

एक जुलाई को जन्मी बच्ची का नाम रखा gst जाने क्यों…..?

कोरिया /
बिटिया के जन्म को यादगार पल बनाने के लिए एक युवक ने एक जुलाई को जन्मी अपनी बेटी का नाम gst रख दिया। सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है पर कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विकासखंड में आने वाले ग्राम बस्ती में जीएसटी को देखने लोग काफी तादात मे पहुंच रहे हैं।

Screenshot_2017-07-04-20-33-34बैकुण्ठपुर के ग्राम बस्ती में रहने वाले जगदीश प्रसाद की पत्नी सरोजनी गर्भवती थी और अचानक एक जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे उसे प्रसव पीडा होने लगी। सरोजनी के पति जगदीश प्रसाद ने तुरंत एक सौ दो एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर बाद एंबुलेंस घर पहुंच भी गई लेकिन तब तक बालिका का जन्म हो चुका था। बालिका के जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात बालिका के पिता के कहने पर उसकी दादी ने बालिका का नाम जीएसटी रख दिया। बालिका का नाम जीएसटी रखने के बारे में नवजात के पिता ने बताया कि एक जुलाई को ही पूरे देश में नई कर क्रांति के रूप में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जीएसटी शुरू होने की घोषणा की थी और इसी तारीख को उनके घर में बेटी का जन्म हुआ। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उसने अपनी बेटी का नाम जीएसटी रखा है।

बहरहाल पेशे से कारपेन्टर युवक की इस सोच की तारीफ करते गांव के लोग नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेटी का नाम जीएसटी रखने से उसके पिता को अभी से इतनी पहचान मिलने लगी है तो आने वाले समय में जीएसटी इस गांव की भी पहचान बनेगी।

 

error: Content is protected !!