कोरिया / कोरीया कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर साथ डॉ.करण के नेतृव्य में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ के चिकित्सकों ने विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सेमरिया पहुँच चिकित्सा शिविर आयोजित किया।
इस दौरान कोरिया के सरहदी इलाका माने जाने वाले ग्राम पंचायत उमझर, ग्राम रसौकी के मलेरिया प्रभावित एक सौ एक ग्रामीणों का उपचार किया गया। साथ ही चिकित्सा दल द्वारा पाॅच मलेरिया प्रभावितों को जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर रिफर भी किया गया। इनमें से श्रीमती सोनिया, श्रीमती रामबाई, श्रीमती हिगरजिया, श्रीमती इन्द्रकुवंर और दिलीप कुमार के नाम शामिल है।
आपको बता दे की कलेक्टर श्री दुग्गा ने ग्राम सेमरिया और रसौकी जाते हुए सोनहत मार्ग में गाड़ी रूकवाकर इन पाॅच मलेरिया प्रभावितों से मुलाकात की और सूरजपुर जिले के मलेरिया प्रभावित इन पाॅच ग्रामीणों के समुचित स्वास्थ्य उपचार के लिए मोबाइल से सिविल सर्जन को निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री दुग्गा आज सुबह प्रशासनिक अमलों एवं मेडिकल टीम के साथ ग्राम सेमरिया पहुचें और उन्होनें वहाॅ के ग्रामीणों से सौजन्य मुलाकात कर हालचाल जाना जिसके बाद मेडिकल टीम के साथ मोटर सायकल में बैठकर सूरजपुर जिले के ग्राम रसौकी पहुचें और वहाॅ ग्रामीणों से भी मुलाकात की एवं सभी ग्राम वासियों का चिकित्सकीय उपचार कराया।
कोरिया जिले के कलेक्टर दुग्गा द्वारा ग्राम रसौकी के सभी ग्रामीणों का चिकित्सकीय उपचार कराने पर ग्राम रसौकी के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री दुग्गा के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सोनहत अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण कुमार मरकाम और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.पैकरा भी मौजूद थे।

