Advertisement Carousel

ये कैसा अजब – गजब स्कुल जहाँ एक छात्रा और एक ही टीचर ….

कोरिया / एक ऐसा स्कुल जहाँ केवल एक छात्रा है और शिक्षिका भी एक ही है। जी हां चौकिए मत …..आप सही पढ़ रहे।

ऐसा अजब गजब स्कूल कोरिया जिले के सोनहत इलाके में है। गजब तो यह है कि छात्रा और शिक्षिका दोनों कभी कभार ही स्कूल पहुच पाते है। शिक्षिका 40 किलोमीटर दूर से अपने पति के साथ कभी कभार कार से स्कूल आती पाती है। जिला प्रशासन को जब जानकारी दी गई तब इस व्यवस्था को देखने की बात कही गई।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत इलाके में एक ऐसा स्कूल है, जहाँ सिर्फ एक बच्ची पढ़ती है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्कूल में तीन शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से दो को अब अन्यत्र अटैच कर दिया गया है। स्कूल में बची एकमात्र शिक्षिका भी महीने में 15 दिन ही स्कूल आती हैं। यह बात खुद शिक्षिका कैमरे के सामने भी स्वीकार कर चुकी हैं। इतना ही नहीं शिक्षिका विद्यालय के समय से घंटों बाद स्कूल पहुँचती हैं और जब इच्छा होती है, वापस लौट जाती हैं। हैरत की बाद यह है कि उपस्थिति रजिस्टर में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है। इसके पीछे शिक्षिका तर्क देती हैं कि उनकी बेटी छोटी है और उन्हें तकरीबन 40 किलोमीटर दूर से स्कूल पहुंचना होता है।

माध्यमिक शाला तुर्रीपानी का यह पुरा मामला है। आपको बता दे कि इस स्कूल में केवल एक छात्रा गीता ने ही इस साल सातवीं कक्षा में दाखिला लिया है, वो भी मुश्किल से दस दिन महीने में स्कूल जाती है और यही हाल शिक्षिका श्रीमती अम्बे साहू का है जो चालीस किलोमीटर दूर कटगोडी से आती है। वह भी महीने में पन्द्रह दिन तब जब उनके पति राजेश साहू उन्हें अपनी कार से स्कूल तक लेकर आते है और एक दो घँटे रुकने के बाद साथ लेकर चले जाते है।
वैसे तो इस स्कुल में तीन शिक्षक पदस्थ है जिनमे से एक डी पी चौधरी जो स्कूल के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे उन्हें बीईओ कार्यालय सोनहत में तीन साल से अटैच कर दिया गया है। वही एक शिक्षक आशीष कुजूर रामगढ हॉस्टल में दो साल से अटैच है।

जिला पंचायत की सीईओ तुलिका प्रजापति का कहना है की यदि स्कूल को मर्ज किया जा सकता है तो कर दिया जायेगा। ज्ञात हो की कलेक्टर कोरिया के निरीक्षण के दौरान भी यह स्कूल बन्द मिला था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

अब देखना यह होगा कि एक छात्रा एक मैडम के इस स्कूल पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है।

error: Content is protected !!