बीजापुर / सहायक आरक्षक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि आरक्षण अपने घर जांगला आया हुआ था। यह आरक्षक भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था और लंबे समय से अनुपस्थित भी चल रहा था। यह घटना जंगला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षण का नाम राजू लेकाम बताया जा रहा है। राजू बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ था। वो अपने घर जांगला आया हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर उसका गला रेत दिया। बीजापुर SP ने इस घटना की पुष्टि की है। राजू कुछ साल पहले ही पुलिस में शामिल किया गया था।
