Advertisement Carousel

बैकुंठपुर विधानसभा स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, नपा क्षेत्र में हुई पदयात्रा, श्रम मंत्री राजवाड़े ने किया शुभारंभ

कोरिया / रविवार को बैकुंठपुर विधानसभा स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा का शुभारंभ प्रेमा बाग शिव मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा का शुभारंभ श्रम मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने किया।

IMG-20180311-WA0024

बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ श्रम मंत्री पदयात्रा करते हुए एसईसीएल तिराहा बस स्टैंड मेन रोड होते हुए घड़ी चौक पहुंचे जहां आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा को श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने संबोधित किया।

आम सभा के माध्यम से सभी ने प्रदेश और देश की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया वक्ताओं ने चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की… जिनमें जनपद सदस्य विपिन बिहारी जयसवाल, सूरज लाल साहू, प्रदीप तिवारी, संतोष शर्मा, कुसुम जयसवाल सहित अनेक युवा व महिला शामिल रहे।

आम सभा में संचालन भाजपा कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अरशद खान ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी वह नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!