Advertisement Carousel

खबर का असर – समर कैंप में प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के उपेक्षा का मामला, आखिर में हटाये गये आयोजनकर्ता

वसीम बारी / सरकारी कार्यक्रमो में प्रेस प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की उपेक्षा का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। कलेक्टर हीरालाल नायक ने इस मामले को गम्भीरता से लेते कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राजीव गांधी शिक्षा मिशन के एपीसी नरेश ठाकुर को कार्यक्रम के आयोजन से हटा दिया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस सम्बंध में कुछ भी बोलने -बताने से बचते नजर आ रहे है। इस खबर को “news page 13 ने प्रमुखता से उठाया था।

आपको बता दे कि 1 जून को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में समर कैम्प का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि आयोजनकर्ता ने कलेक्टर हीरालाल नायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। लेकिन आयोजनकर्ता ने रामानुजगंज एसडीएम समेत पत्रकारों की उपेक्षा की थी। जिसके बाद मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने इस मसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

error: Content is protected !!