दंतेवाड़ा / कोडीनारा थाना इलाके में एनएच 63 पर शुक्रवार सुबह एक चार पहियां वाहन टायर फटने से वह पेड़ से टकरा गया। घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी जगदलपुर से दंतेवाड़ा जा रहे थे तभी उनका तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। मौके पर ही चारों लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में दन्तेवाड़ा के राज रेस्टोरेंट के मालिक मनोज के भाई सहित स्टाफ के दो सगे भाई भी शामिल।
मृतकों के नाम –
कुलदीप पाठक निवासी ग्राम धनोली बाराबंकी(यूपी),
सूरज मिश्रा निवासी ग्राम राजापुर – सुल्तानपुर(यूपी),
सुमित पाल निवासी ग्राम चोहकोली – सुल्तानपुर(यूपी),
रोहित पाल निवासी ग्राम चोहकोली हैं।
घायलों के नाम –
शुभम तिवारी निवासी ग्राम बेला – सुल्तानपुर, कुमारी आरती निवासी नकुलनार – दंतेवाड़ा और सुषमा सेठिया निवासी ग्राम चीतालंका – दंतेवाड़ा हैं।
