बलरामपुर – राजपुर से रंजीत सोनी की रिपोर्ट… कल दिनांक 5-7-018 को हमारे द्वारा प्रकाशित खबर से नगर पंचायत राजपुर अपनी चिर निन्द्रा से जग गई है, आज राजपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई कार्य शुरु कर दिया गया है। साथ ही कई महिनो से जाम नालियों की भी सफाई कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
नगरपंचायत राजपुर के सफाई कर्मचारियों के द्वारा विगत तीन दिनो से सफाई कार्य बंद कर दिया गया था जिससे क्षेत्र में कुड़े कचरे का अम्बार लग चुका था। खबर प्रकाशन के बाद नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारी सभी अपने निंद से जाग गये हैं और शहर मे फैली अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुट गई है।
सभी रुके कार्यो को सही करने के धुन में साफाई कर्मीयों ने बस स्टैंड में बने सार्वजनिक शौचालय का बोर्ड जो की हाईवे सड़क के किनारे लगाई गई थी ऊसे भी ऊखाड़ कर शौचालय में रख दिया गया है। शौचालय बस स्टैंड के अंदर बना हुआ है जिसकी जानकारी लोगों को नही हो पाती है इस कारण बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड नही होने से बाहरी यात्रियों की समस्या बढ़ जायेगी।
