जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने चोट से उबरने के बाद लगभग दो साल बाद शानदार वापसी की है। दीपा ने तुर्की में आयोजित आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व चैलेंज कप में वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। दीपा ने 14.150 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीपा 2016 के रियो ओलिंपिक में वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं थीँ। ये विश्व चैलेंज कप में दीपा का पहला पदक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपा को इस सफलता के लिए बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को दीपा कर्माकर पर गर्व है। तुर्की में आयोजित एफ.आई.जी. विश्व चलैंज कप के वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए दीपा को बधाई। यह जीत उनकी दृढ़ता और कभी हार न मानने के रवैया का एक प्रमुख उदाहरण है।
