बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी / बलरामपुर जिले से पाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाईल से मिडिया ग्रुप में कल सुबह 5:10 बजे एक अशलिल विडीयो के पोस्ट हो जाने के बाद ग्रुप और ऊन्से जुड़े लोगों का होश ही ऊड़ गया। विडीयो वायरल होते ही ग्रुप के कई लोगों के द्वारा आपत्ति जताते हुए ग्रुप एडमिन को सूचित कर विडीयो को पूर्ण रूप से वायरल होने से बचाने के लिए ग्रुप को ही रिमुव्भ करा दिया गया। लेकिन तबतक तो काफी देर हो चुकी था।

इधर विधायक बृहस्पति सिंह का कहना है कि सोमवार को ग्राम केरवाशिला मे एक नजदीकी के घर मे ब्रम्हभोज था वहां से लौटते समय ऊनका मोबाईल रास्ते या कहीं गुम हो गया। देर रात हो जाने के कारण मै थाने मे सुचना नही कर पाया, जैसे ही मुझे सुबह लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि मेरे मो.न. से आपत्तिजनक पोस्ट आया है तो मेरे होस ही उड़ गये। तभी बीना विलम्ब किये मैने तत्काल थाने जा कर मोबाईल गुम होनी की रिपोर्ट दर्ज कराई व मौजूदा नम्बर को तत्काल बंद करने की अपील की, ऊन्होने यह भी कहा कि किसी ने ऊनकी छवि खराब करने के सोच से ऐसा किया है।
जैसे ही ये खबर भाजपा के पदाधिकारीयों को लगी तो मौजूदा विधायक के ऊपर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग करने लगे हैं। आज यह मामला पूर्ण रूप से स्याही मोड़ ले चूका है, जहां भाजपा के सभी जिला पदाधिकारीयों ने आज राजपुर मे विधायक बृहस्पति सिंह के विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और थाने मे पहुंच कर विधायक की गिरफ्तारी हो व मामला दर्ज करने के सम्बंध में एस.डी.ओ.पी.को ग्यापन सौंपा।
