Advertisement Carousel

चिरिमिरी पल्थाजाम में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खेत में किया श्रमदान

कोरिया चिरिमिरी / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम “खेत चलो अभियान” इन दिनों प्रदेश भर में चल रहा है। इसी तारतम्य में जिला-कोरिया के मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 चिरिमिरी के पल्थाजाम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी और युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के निर्देसानुशार मनेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रभारी शाहिद महमूद, ब्लॉक अध्यक्ष शिव महाराणा और शिव नारायण राव के मार्गदर्शन तथा युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संभागीय उपाध्यक्ष पार्षद नीलांचल राउल के मुख्य आतिथ्य और महामंत्री तेजनारायण सिंह के अध्यक्षता और युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) चिरमिरि के अध्यक्ष फणीन्द्र हमाम मिश्रा और उदय सिंह के नेतृत्व में खेत चलो अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत जोगी कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कई किसानों के सहयोग हेतु खेत मे थरहा निंदाई एवं धान रोपाई कार्य किया गया। इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने किसानों को बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी और अजीत जोगी का छाप हल चलाता किसान है। इस साल के अंत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) की सरकार और अजीत जोगी के मुख्यमंत्री बनते ही धान का समर्थन मूल्य 2500/- प्रति कविंटल और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल तथा लड़की पैदा होने पर सरकार 1 लाख रुपये फिक्स डिपोजिट करेगी। इस अनूठे और किसान से जुड़े कार्यक्रम को ले कर लोगो मे काफी उत्साह है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय उपाध्यक्ष और पार्षद नीलांचल राउल, चिरमिरि महामंत्री तेजनारायण सिंह, युवा जनता कांग्रेस(जे) चिरमिरि अध्यक्ष फणीन्द्र हमाम मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक,महामंत्री सानू जोन्सी, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, युवा जनता कांग्रेस (जे) चिरिमिरी के उपाध्यक्ष तिलकेश्वर चौहान, युवा जनता कांग्रेस (जे) चिरिमिरी के सचिव नरेंद्र प्रधान, अरविंद(बबलू), देवेंद्र महाराणा, फैज़ान और मुख्य रूप से जावेद, रवि, अंशु, रौसन, निशांत, सुभम सलूजा, विस्वाजीत, सुमित, समीर, बाबू अशोक लकड़ा, कृष्णा, सुशांत, अजय, अनिल लाल बहादुर अन्य कार्यकर्ता सामिल थे।

error: Content is protected !!