Advertisement Carousel

गौवरवपथ की टूटती परत, सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी, पालिका प्रशासन खामोश

बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी / जिला मुख्यालय बलरामपुर जहां से राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 होकर गुजरती है इसके बावजूद यहाँ सड़क पर जाम लगना और छोटी मोटी दुर्घटनाओं का होना आम बात हो गई है इसका कारण है कि नगर के मुख्य मार्ग की गौवरवपथ के नाम से बनी सड़क लगातार टूटते जा रही है। जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है फिर भी नगर पालिका का इस ओर ध्यान न देना समझ से परे है।

बता दे कि इसी सड़क पर रोज जिले के आला अधिकारी शान से अपने एयर कंडीसन वाले लगजरी वाहनों में दिन में कई-कईं बार ऐसे गुजरते है मानो आंखों पर काली पट्टी बांध रखी हो इससे साफ स्पस्ट होता है कि जिले में ऊंच अधिकारियों को यहाँ के लोगो के सुख सुविधाओं से कोई मतलब नही है आपको बता दे अभी ही जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी हुई थी जिसमे जिले के तमाम ऊंच अधिकारी शामिल थे। जिसमें नगर के सड़क सम्बन्धी समस्याओ और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई बड़े-बड़े निर्णय लिए गए। जिसमे सभी ने सहमति जाहिर की लेकिन ये तमाम निर्णय कागजो में ही किये गए व कागजो में ही रह गए अब तक नगर में किसी प्रकार की व्यवस्था दुरुस्त नही की गई है। जिससे लोगो को नगर में आवागमन में समस्या न हो और दुर्घटनाओं में कमी आये।

आए दिन नगर में अच्छा खासा जाम लगा रह रहा है। उसका मुख्य कारण है नगर के मुख्य मार्ग में बीचो बीच 3 दिनों से खराब पड़ा राजस्थान का एक बड़ा ट्रक है सड़क में दो दिनों से वन वे मार्ग से ही सारे वहनो का आना जाना हो रहा है. वही नगर में एक समस्या यह भी है कि नगर के भोला होटल के पास सड़क के बीचों- बीच एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। गड्ढा इतना बड़ा है कि गड्ढा में दो चक्का व चार चक्का वाहन अचानक से फस सकते है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आसंका बानी हुई है। देखना यह है कि इस बड़ी समस्या की ओर जिला प्रशासन व नगर पालिका का ध्यान कब जाता है ।

error: Content is protected !!