Advertisement Carousel

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रीत जैन नियुक्त, कहा – मिल कर मिशन 65 को करेंगे पुरा…

कोरिया / भाजयुमो कोरिया जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रीत जैन को एक महत्वपूर्ण पद भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया है। बता दे कि इससे पहले भाजयुमो कोरिया जिले में जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख के पद पर थे व साथ ही वर्तमान में बैकुंठपुर भाजयुमो मंडल के प्रभारी भी है।

रीत जैन के जिला उपाध्यक्ष बनते ही चिरिमिरी क्षेत्र के युवाओं सहित कोरिया जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओ में बहुत हर्ष व्याप्त है और इस बड़ी जवाबदारी के मिलने के बाद उन्हें सभी ने ढेर सारी बधाइयाँ दी है। बधाइयां देने वालो में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, नवीन साहा, हर्षल गुप्ता, राहुल मिश्रा, संजय जैन, प्रखर गुप्ता, राहुल केसरवानी, तरुण सिंह, लक्की परासर, आलोक जैन, सुमित सिंह, विक्की, अंकुर पंडित, सौरभ सिंह प्रमुख रहे है।

इस दौरान रीत जैन ने बड़ी जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद प्रेसित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर कोरिया जिले की तीनों सीटो पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाएंगे। साथ ही प्रदेश में इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस बार हमारा लक्ष्य मिशन 65+है और हम सब मिलकर इस मिशन को पूरा करेंगे।

error: Content is protected !!