Advertisement Carousel

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिए गुलाब सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत – कहा बहुत जल्द होंगे शामिल…देखें वीडियों…

** जोगी कांग्रेस न के बराबर रह गया है, सभी लोग कांग्रेस वापस आ रहे है
** जिले में खेल मंत्री होने के वावजूद स्टेडियम नही

कोरिया / विधानसभा चुनाव नजदीक है और राजनीति का मौसम अब गरमाने लगा है। पार्टी नेताओं के बयानबाजी का दौर प्रारम्भ हो चुका है। दावे, बड़ी-बड़ी बातें सामने आ रही है। इसी बीच कोरिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने भरतपुर-सोनहत जोगी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी गुलाब सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दे दिए है और कहा है कि वो भी बहुत जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे।

बता दे कि एक निजी टीवी चैनल ग्रैंड न्यूज के खास कार्यक्रम आमने सामने में उन्होंने यह बातें कही।

देखें वीडियों…. और भी क्या कहा….

कांग्रेस कोरिया के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर से जोगी कांग्रेस के असर के बारे में सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने कहा कि जो भी पुराने लोग जोगी कांग्रेस में गए थे वो सभी कांग्रेस में वापस आ रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम ने शीर्ष पार्टी के नेताओं के सामने कांग्रेस में प्रवेश किया और भरतपुर- सोनहत विधानसभा में विधायक पड़ के के लिए आवेदन भी जमा किया है। यवत सिंह भी 500/1000 लोगों के साथ पार्टी छोड़ चुके है। कोरिया में जोगी कांग्रेस न के बराबर रह गया है। अभी ईलाज के लिए गुलाब सिंह रायपुर गए हुए है वो भी बहुत जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कई मुद्दों पर अपनी राय देते हुए बताया कि…. विधानसभा चुनावों के लिए हमारे पास कई मुद्दे है। बड़े मुद्दों पर नोट बंदी और GST है जिन्हें हम सबने झेली है।

स्थानीय विधायक और प्रदेश के खेल मंत्री भईया लाल राजवाड़े के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा आखिर बैकुण्ठपुर का क्या विकास किया, कागजों में पैसे खर्च हुए है, खेल मंत्री होने के बावजूद जिले में स्टेडियम की कमी है, कोरिया को कमजोर किया गया है।

दावेदार के बीच कोई गुटबाजी नही, टिकट का चयन होगा सारे दावेदारी एक प्लेटफार्म में दिखाई देंगे।

error: Content is protected !!