Advertisement Carousel

विधायक के पहल से अभ्यर्थियों को मिली राहत, छात्र छात्राओं सहित परिजनों ने विधायक को दिया धन्यवाद

** शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था रामचन्द्रपुर प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अगस्त
** रामचन्द्रपुर शा औ प्र संस्था में दाखिला हेतु तिथि बढ़ने से छात्रों में हर्ष

वसीम बारी, *रामानुजगंज* / रामचन्द्रपुर में स्थित शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था में दाखिला हेतु तिथि बढ़ने से छात्र एवं छात्राओं सहित परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

बता दें कि उक्त संस्था में दाखिला हेतु दिनांक 11 अगस्त अंतिम तिथि था। जिसको लेकर अभ्यार्थियों सहित अभिभावकगण भी काफी हद तक चिन्तित थें। चिंता का सबब संस्था के प्रभारी प्राचार्य मनोज नामदेव को बताया जा रहा है। अभिभावकों की माने तो प्रभारी प्राचार्य के द्वारा दाखिला फ़ार्म में मामूली सी त्रुटी पर भी फाॅर्म को निरस्त कर दिया जा रहा था, परिजनों के साथ सकारात्मक व्यवहार न करने के कारण परिजनों द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बृहस्पति सिंह को फोन कर संस्था के प्रभारी प्राचार्य मनोज नामदेव के विरुद्ध शिकायत किया गया। जिस पर विधायक बृहस्पति सिंह ने स्थानीय विधायक प्रतिनिधि को प्रभारी प्राचार्य से मिल कर समस्या का समाधान त्वरित करने के लिए आदेशित किया गया। विधायक के दिशा-निर्देश में प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रीवास संस्था जा कर प्रभारी प्राचार्य मनोज नामदेव से भेंट कर समस्या से अवगत हुए। संस्था प्रभारी प्राचार्य के अड़ियल रवैये को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रीवास ने जी डी ज्वाइंट डायरेक्टर से बात कर छात्राओं की परेशानियों से अवगत कराते हुए तिथि बढ़ाने का आग्रह किया। समस्याओं पर विचार करते हुए संस्था के डायरेक्टर के द्वारा तिथि बढ़ाने का आश्वासन देते हुए प्रभारी प्राचार्य को जमकर फटकार लगाया।

विधायक बृहस्पति सिंह के निर्देशन में प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रीवास के पहल पर एडमिशन तारीख बढ़ा कर 23 अगस्त कर दिया गया है। दाखिला तिथि बढ़ने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रवेश से वंचित हो रहे छात्र छात्राओं सहित परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रीवास एवं विधायक बृहस्पति सिंह को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!