Advertisement Carousel

अजीत जोगी की “विजय रथ’’ यात्रा का दूसरा दिन, आरंग के भैंसा व बलौदाबाजार के तिल्दा मे दो बड़ी सभा को किया संबोधित

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी 23 से 28 अगस्त तक चलने वाली विजय यात्रा के दूसरे दिन की यात्रा विधानसभा धरसीवा के खरोरा विश्रामगृह से चलकर आजाद चौक बुड़ेरा, कनकी, परसदा, सिर्री, पाराभाठ होते हुये भैसा विधानसभा आरंग पहुँची। जहा हजारो कार्यकर्ताओ और क्षेत्र की जनता को जोगी ने संबोधित किया।

तत्पश्चात मोहरेंगा, चिचोली, भरवाडीह तक रोडशो करते बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा पहुँची। जहां एक बड़ी सभा को जोगी ने संबोधित किया। जोगी विजय यात्रा को छत्तीसगढ़ की जनता का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रोड शो के दौरान भी जोगी जी सैकड़ो ग्रामीणो का अभिवादन करते है।

जोगी ने कहा की क्षेत्र मे विशेषकर पानी की बहुत समस्या है, मेरे शाशनकाल मे बनाए गए समोदा डायवरसन का पानी, क्षेत्र की नदियो का पानी, रमन सरकार द्वारा उद्योगो को बेचा जा रहा है जबकि क्षेत्र मे पानी की किल्लत है। जिसको तत्काल बंद जिसका निजात क्षेत्र मे पानी की पुर्ती प्राथमिकता से करी जाएगी।

error: Content is protected !!