रायपुर / आचार संहिता लागू करने के बाद आज दि. 06/10/18 को रायपुर स्थित गोंदवारा, अंडरब्रिज और रायपुर स्थित आमानाका, ओवरब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मंत्री रहे राजेश मुणत द्वारा किया गया। जिस पर जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने आपत्ति जताई है कि चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद भी सरकारी कार्यों का लोकार्पण कैसे किया जा सकता है ये पूरी तरह से असंवैधानिक है।
संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि सत्ता के मद में भाजपा इतनी चूर हो गई है कि उसे कानून व्यवस्था और संविधान पर भरोसा नहीं रहा और चुनाव आयोग की नाक के नीचे नियमों की अनदेखी कर मनमानी कर रही है।
संजीव अग्रवाल ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वे रमन सरकार की मनमानी पर रोक लगा कर त्वरित कार्रवाई करके जनता के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत करें।
