रायपुर / कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाकी 6 प्रत्याशियों के नाम का भी ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी है.
राजनांदगांव की सीटें-
- राजनांदगांव से रमन सिंह के खिलाफ करुणा शुक्ला होंगी उम्मीदवार.
- खैरागढ़ से बीजेपी की कोमल जंघेल के सामने कांग्रेस के गिरवर जंघेल.
- डोंगरगढ़ से बीजेपी की सरोजनी बंजारे के सामने कांग्रेस के भुवनेश्रर सिंह बघेल.
- डोंगरगढ़ से बीजेपी के मधुसूदन यादव के सामने कांग्रेस के दलेश्वर साहू.
- खुज्जी से बीजेपी के हीरेंद्र साहू के सामने कांग्रेस ने छन्नी साहू को दिया टिकट.
- मोहला मानपुर से बीजेपी की कंचनमाला भुआर्य के सामन इंद्र शाह मंडावी.
बस्तर में कौन आमने-सामने-
- बस्तर से बीजेपी के सुभाऊ कश्यप के सामने कांग्रेस के लखेश्वर बखेल.
- कोंडागांव से बीजेपी की लता उसेंडी के सामने कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम.
- जगदलपुर से संतोष बाफना के सामने रेखचन्द जैन.
- भानुप्रतापपुर से बीजेपी के देवलाल दुग्गा के सामने कांग्रेस के मनोज मंडावी.
- नारायणपुर से बीजेपी के केदार कश्यप के सामने कांग्रेस के चंदन कश्यप .
- बीजापुर से बीजेपी के महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस के विक्रम मंडावी.
- चित्रकोट से बीजेपी के लच्छुराम कश्यप के सामने कांग्रेस के दीपक कुमार बैज.
- कोंटा से बीजेपी के धनीराम बारसे के सामने कांग्रेस के कवासी लखमा.
- दंतेवाड़ा से बीजेपी के भीमा मंडावी के सामने कांग्रेस की देवती कर्मा.
- अंतागढ़ से बीजेपी के विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस के अनूप नाग.
- केशकाल से बीजेपी के हरिशंकर नेताम के सामने कांग्रेस के संतराम नेताम.
- कांकेर से बीजेपी के हीरा मरकाम के सामने कांग्रेस के शिशुपाल सोरी.
