लोकसभा चुनाव की बिछने लगी बिसात, नेताओं ने बढ़ाई सक्रियता

कोरिया / विधानसभा चुनाव के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर उठापटक तेज होने लगा है, कोरबा लोकसभा में शामिल कोरिया जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं जो कि चुनाव में अहम स्थान रखते हैं। पिछले लोकसभा में कांग्रेस ने एक ओर जहां पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.चरणदास महंत को उम्मीदवार बनाया था तो वहीं भाजपा ने जनसंघी डॉ.बंशीलाल महतो को उम्मीदवार बनाया था। काफी रोचक मुकाबले और मोदी लहर के बाद अंततः बंशीलाल ने जीत दर्ज की।

अब एक बार फिर चुनाव नजदीक आते ही नेताओ की सक्रियता दिखाई देने लगी है, कांग्रेस से माना जा रहा है कि एक बार फिर चरणदास महंत ही उम्मीदवार होंगे तो भाजपा में अभी स्थिति साफ नही दिखाई दे रही है,फिर भी दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

इसी कड़ी में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कोरबा निवासी देवेंद्र पांडेय ने भी कोरिया जिले में सक्रियता बढ़ा दी है लिहाजा उनके भाजपा से दावेदारी की उम्मीद की जा रही है। श्री पांडेय ने आज बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र में जनसंपर्क किया। वे भाजपा नेता लक्ष्मण राजवाड़े के यहां पहुँचकर उनके स्वर्गीय पिता के तेरहवी कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित किया।

यहां उन्होंने भाजपा नेता रामप्रताप सिंह, श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता,भीमसेन अग्रवाल, शैलेश शिवहरे, भानु पाल, रामधनी गुप्ता, सुभाष साहू, कृष्ण बिहारी जायसवाल, विपिन जायसवाल, घनश्याम साहू, राजाराम राजवाड़े, कृष्ना राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े आदि अनेक लोगो से मुलाकात किया।

इसके बाद श्री पांडेय ने पटना में स्थानीय जनों से भेंट किया तथा गायत्री मंदिर परिसर भी पहुँचे और यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, संपत कुशवाहा आदि से मुलाकात कर राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा किया। इसके बाद उन्होंने घुघरा पहुँचकर भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र तिवारी के आवास पर सोनहत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। श्री पांडेय ने विधायक श्यामबिहारी जायसवाल और संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा पावले से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। उनके भ्रमण के बाद से अन्य दावेदारों में तेजी आने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

error: Content is protected !!