Advertisement Carousel

ट्रेन टिकट पर पीएम मोदी की फोटो, 4 रेलवे कर्मचारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश / के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो वाले टिकट दिए जाने के मामले में 4 रेलवे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने सोमवार को बाराबंकी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की है.

ADM संदीप गुप्ता ने बताया, ‘’मैं बाराबंकी रेलवे स्टेशन गया, जहां मैंने पीएम मोदी की तस्वीर वाले टिकट रोल देखे. उनको आचार संहिता लागू के बाद भी इस्तेमाल किया जा रहा था. यह रेलवे स्टाफ की बड़ी गैर-जिम्मेदाराना गतिविधि थी, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था.’’

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाराबंकी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुशंसा पर रेलवे प्रशासन ने मामले से संबंधित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया. जिन 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें एक चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, एक कमर्शियल इंस्पेक्टर और दो रिजर्वेशन क्लर्क शामिल हैं.

error: Content is protected !!