Advertisement Carousel

तय किजिए ! CG को लैंडमाइंड्स चाहिए या बिजली और पानी की पाईप लाईन चाहिए – मोदी

कोरबा / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को लैंडमाइंड्स चाहिए या फिर बिजली की लाइन चाहिए, कांग्रेस का पंजा न केवल नक्सलियों के साथ ही नहीं है बल्कि उन लोगों के साथ भी है जो देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहते हैं। पीएम मोदी कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भईया लाल राजवाड़े सहित विष्णुदेव साय और नारायण चंदेल के साथ कोरबा भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे, रायगढ़ प्रत्याशी गोमती साय, कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल महतो, जांजगीर सांसद कमला पाटले उपस्थित रहे।

खास झलकियां….

गौरतलब हो कि कोरबा में कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा की कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ कोरबा में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो कांग्रेस के नक्सलियों के हौसला बढ़ाने के कारण हो रहा है। पीएम ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है।

कोरबा में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो कांग्रेस के नक्सलियों के हौसला बढ़ाने के कारण हो रहा है। पीएम ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम ने ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार आती है तो वह देशद्रोह कानून खत्म कर देगी। जो लोग नक्सली गतिविधियां करते हैं उनको बचाने की कोशिश कर रही है। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लैंडमाइन चाहिए या बिजली और पानी की लाइन चाहिए, ये छत्तीसगढ़वासियों को तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ है। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में दिवंगत बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं। आतंकियों से लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उन जवानों के सुरक्षा कवच को छिनना चाहती है। कांग्रेस के इस ऐलान से हिंसा और आतंक फैलाने वाली ताकतें खुशी से नाच रही है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांंग्रेस जमीन से इतना कट चुकी है कि उसे देश के लोगों के भावनाओं की कद्र ही नहीं है। पीएम ने आयुष्मान भारत योजना और पीएम किसान योजना को लेकर भी कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सूची उपलब्ध नहीं करा रही है। पीएम ने कहा कि लोगों को धोखा देने में कांग्रेस ने पीएचडी कर रखी है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार जब पुनः आएगी तो पीएम किसान योजना को सभी किसानों के लिए लागू कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों को 60 साल की आयु के बाद नियमित पेंशन की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब सभी के पास अपना पक्का घर होगा।

error: Content is protected !!