उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 में जनता ने कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं दी थीं कि कोई नेता विपक्ष बन पाए। जिनके नसीब में नेता विपक्ष का पद ही नहीं है वो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं ।’’ मुजफ्फरपुर में पताही हवाई अड्डा मैदान में राजग की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 4 चरणों का मतदान होने के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं। अब अगले चरणों में ये तय होना है कि इनकी हार कितनी बड़ी होगी और भाजपा राजग की जीत कितनी भव्य होगी ।
उन्होंने कहा कि हमने देश को लाल बत्ती की संस्कृति से बाहर निकाला है और गांव-गांव को एलईडी बल्ब की दूधिया बत्ती से रोशन कर दिया है। हम सबकी लाल बत्ती चली गई, लेकिन गरीब का घर बिजली से रोशन हो गया है ।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, हर घर को शौचालय योजना, गरीबों के उपचार के लिये आयुष्मान योजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र किया और आने वाले समय में मजबूत सरकार के लिये आर्शीवाद मांगा । जिन्होंने बिहार की पहचान बदली थी, वह इस चुनाव में केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि किसी भी तरह से अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए छटपटा रहे हैं।

पताही (मुजफ्फरपुर) (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर अपना स्वार्थ सिद्ध करने तथा भ्रष्टाचार छिपाने के लिये केंद्र में कमजोर सरकार बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और साथ ही आगाह किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन की ताकत बढ़ाने का मतलब है लूट-पाट, अपहरण और भ्रष्टाचार के दिन वापस लाना।